Breaking News

पुलिस अधीक्षक ने उप निरीक्षक एवं मुख्य आरक्षी को किया निलम्बित

दिनांक – 21.01.2020 को गांजा तस्करी में संलिप्तता व अवैध गांजा में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही न करने वाले बीट उप निरीक्षक व मुख्य आरक्षी को पुलिस अधीक्षक ने किया निलम्बित।



उ0नि0  संजय कुमार व मुख्य आरक्षी राम कृपाल सिंह थाना लाइनबाजार जौनपुर के विरुद्ध गम्भीर आरोप कि दिनांक 20.01.2020 को थाना लाइन बाजार जौनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम उमरपुर में साहब लाल के मकान से 64 कि0ग्रा0 500 ग्राम अबैध गांजा अभियुक्त पिन्टू कुमार सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी भदवर थाना बगेन गौला जनपद बक्सर बिहार के कब्जे से बरामद हुआ है।


अवैध गांजा की बिक्री संगठित तरीके से किया जा रहा था, जिसमें ग्राम उमरपुर के बीट उ0नि0 संजय कुमार एवं मुख्य आरक्षी राम कृपाल सिंह की प्रथम दृष्टिया संलिप्तता पाये जाने तथा इनके द्वारा अवैध गांजा में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कोई विधिक कार्यवाही न कर इनके द्वारा राजकीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त उ0नि0 संजय कुमार व मुख्य आरक्षी राकृपाल सिंह को निलम्बित किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं