Breaking News

PM नरेंद्र मोदी नए समझौते के साथ सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे से लौटे वापस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे के बाद वह दिल्ली लौट आए हैं।दोनों ही देशो के बीच कई नए समझौते हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने यह भी कहा कि भारत-सऊदी अरब एक काउंसिल बनाएंगे, जो दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर काम करेगा।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे के बाद वह दिल्ली लौट आए हैं।दोनों ही देशो के बीच कई नए समझौते हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने यह भी कहा कि भारत-सऊदी अरब एक काउंसिल बनाएंगे, जो दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर काम करेगा।सऊदी अरब चौथा देश है, जिसके साथ भारत ने ये समझौता किया है।प्रधानमंत्री ने कहा कि असमानता दूर करने और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत और सऊदी अरब जी20 के तहत मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक रणनीतिक भागीदारी परिषद पर एक समझौते पर हस्ताक्षर के साथ विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।


रणनीतिक साझेदारी के लिए बनी इस काउंसिल की अध्यक्षता भारतीय प्रधानमंत्री और किंग सलमान करेंगे। इसके जरिए सरकार टू सरकार मैकेनिज्म बनाया जाएगा, जो दोनों देशों के बीच विकास, रणनीतिक समझौतों को आगे बढ़ाएगा। सऊदी अरब से पहले भारत ने इस प्रकार का समझौता तीन और देशों के साथ किया है, जिसमें जापान, रूस और जापान शामिल हैं।यह प्रधानमंत्री मोदी की इस खाड़ी देश की दूसरी यात्रा है। 2016 में अपनी पहली यात्रा के दौरान, किंग सलमान ने उन्हें सऊदी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया था। क्राउन प्रिंस ने फरवरी 2019 में भारत का दौरा किया था, जिससे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती मिली है।


कोई टिप्पणी नहीं