Breaking News

केजरीवाल सरकार का ऐलान न्यूनतम वेतन 8632 से बढ़ाकर 14842 किया


  • दिल्ली सरकार ने मजदूरों को बड़ा तोहफा देते हुए न्यूनतम वेतन बढ़ा दिया है

  • 50 लाख लोगो को होगा फायदा

  • किसको अब कितनी होगी सैलरी 


केजरीवाल सरकार ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने का फैसला किया है। अब दिल्ली सरकार के इस फैसले से सीधे तौर पर 50 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने का आज मुख्यमंत्री केजरीवाल ने खुद एलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों की मदद के लिए न्यूनतम मज़दूरी बढ़ाने का फैसला किया है। 



इस बाबत सरकार ने नई अधिसूचना जारी की है. इसमें कहा गया है कि अकुशल मजदूरों का न्यूनतम वेतन 8632 से बढ़ाकर 14842 कर दिया गया है।  इसी तरह ग्रेजुएट और उससे ज्यादा पढ़े लिखे लोगों का न्यूनतम वेतनमान अब 19,572 रुपये प्रतिमाह होगा। 


दिल्ली सरकार के ट्विटर हैंडल पर किये टवीट में -'' ग़रीबों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय. दिल्ली आज देश में सबसे ज़्यादा न्यूनतम मज़दूरी दे रही है।  ग़रीबी कम करने और आर्थिक मंदी से निपटने के लिए अहं क़दम. ग़रीब की जेब में पैसा जाएगा तो वो रोज़मर्रा का सामान ख़रीदेगा। इस से डिमांड बढ़ेगी, उत्पादन बढ़ेगा, लोगों को रोज़गार मिलेगा.'' दिल्ली सरकार देश में सबसे अधिक न्यूनतम मजदूरी दे रही है। 


कोई टिप्पणी नहीं